कब्ज अमाशय की स्वाभाविक परिवर्तन की वह अवस्था है, जिसमें मल निष्कासन की मात्रा कम हो जाती है, मल कड़ा हो जाता है, उसकी आवृति घट जाती है या मल निष्कासन के समय अत्यधिक बल का प्रयोग करना पड़ता है। सामान्य आवृति और अमाशय की गति व्यक्ति विशेष पर निर्भर करती है। (एक सप्ताह में 3 से 12 बार मल निष्कासन की प्रक्रिया सामान्य मानी जाती है।
लक्षण
पेट में दर्द होना या सूजन हो जाना
कारण
- कम रेशायुक्त भोजन का सेवन करना
- शरीर में पानी का कम होना
- कम चलना या काम करना
- कुछ दवाओं का सेवन करना
- बड़ी आंत में घाव या चोट के कारण यानि बड़ी आंत में कैंसर
- थॉयरायड का कम बनना
- कैल्सियम और पोटैशियम की कम मात्रा
- मधुमेह के रोगियों में पाचन संबंधी समस्या
- कंपवाद (पार्किंसन बीमारी)
साधारण उपाय
- रेशायुक्त भोजन का अत्यधित सेवन करना, जैसे साबूत अनाज
- ताजा फल और सब्जियों का अत्यधिक सेवन करना
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
ज्यादा समस्या आने पर चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।
कब्ज़ के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies For Constipation)
- एक चुटकी काला नमक गुनगुने पानी में डालें और उसे सुबह खाली पेट पीकर 15 मिनट तक चहलकदमी करें, कब्ज़ में अवश्य ही राहत मिलेगी।
- अपने भोजन में मोटे अनाज (Bran) का समावेश करें। मौसम के अनुसार उपलब्ध सलाद को शामिल करने से कब्ज और पेट की दूसरी तमाम समस्याओं से स्थाई रूप से छुटकारा पाया जा सकता है।
- अलसी के बीज (Flaxseed) का सेवन भी कब्ज़ से आराम दिलाता है। अलसी के बीज को सुबह कॉर्नफ्लेक्स (Cornflax) के साथ मिलाकर खा सकते हैं या फिर मुट्ठी भर अलसी के बीज को गर्म पानी के साथ सुबह खा सकते हैं।
- किशमिश फाइबर(Fiber) से भरपूर होती है और प्राकृतिक जुलाब की तरह काम करती है। १०-१२-किशमिश को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट खाएं। गर्भावस्था (Pregnancy) में महिलाओ को अक्सर कब्ज़ की शिकायत रहती है, गर्भवती महिलाओं (Pregnant Females)के लिए यह बहुत लाभकारी उपाय है।
- अमरूद (Gauva) भी कब्ज़ में बहुत राहत पहुँचाता है। इसके गूदे और बीज में फाइबर की उचित मात्रा होता है। इसके सेवन से खाना जल्दी पच जाता है और एसिडिटी (Acidity) से भी राहत मिलती है, साथ ही पेट भी साफ हो जाता है।
- एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू (Lime) और नमक (Salt) मिलाकर सुबह खाली पेट पीने से भी कब्ज़ में काफी आराम मिलता है।

0 comments: