- मोटापा और शरीर का वजन बढ़ना ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।
- अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना भी मोटापा का कारण है।
- कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन मोटापे का प्रमुख कारण है।
- असंतुलित व्यवहार औऱ मानसिक तनाव की वजह से लोग ज्यादा भोजन करने लगते हैं, जो मोटापा का कारण बनता है।
- शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर भी शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
- बाल्यावस्था और युवावस्था के समय का मोटापा व्यस्क होने पर भी रह सकता है।
शरीर का उचित वजन
एक युवा व्यक्ति के शरीर का अपेक्षित वजन उसकी लंबाई के अनुसार होना चाहिए, जिससे कि उसका शारीरिक गठन अनुकूल लगे। शरीर के वजन को मापने के लिए सबसे साधारण उपाय है बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) और यह शरीर के व्यक्ति की लंबाई को दुगुना कर उसमें वजन किलोग्राम से भाग देकर निकाला जाता है।
बीएमआई
< 18.5 : अस्वस्थ
18.5-23 : साधारण
23.1-30 : ज्यादा वजन
> 30 : मोटापा
< 18.5 : अस्वस्थ
18.5-23 : साधारण
23.1-30 : ज्यादा वजन
> 30 : मोटापा
वजन कम करने के लिए लिये उपभोग की जानेवाली खाद्य पदार्थों में यह ध्यान रखना चाहिए कि उनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो और चर्बी तथा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम।
मोटापा कैसे घटायें
- तला खाना कम खायें
- ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जी खायें।
- रेशायुक्त खाद्य पदार्थ का सेवन अधिक से अधिक करें जैसे अनाज, चना और अंकुरित चना।
- शरीर के वजन को संतुलित रखने के लिए रोजाना कसरत करें।
- धीरे, परंतु लगातार वजन को कम करें।
- ज्यादा उपवास से शारीरिक नुकसान हो सकता है।
- शारीरिक क्षमता को संतुलित रखने के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
- थोड़-थोड़े अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाना खायें।
- भोजन में चीनी, चर्बीयुक्त खाद्य पदार्थ और अल्कोहल कम लें।
- कम चर्बी वाले दूध का सेवन करें।
मोटापा या वजन कम करने के घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies for Obesity)
शहद और अदरक का रस (Honey and Ginger Juice)
शहद और अदरक को मिलाकर खाने से वजन तेजी से कम होता है। शहद में फ्रक्टोज की उच्च मात्रा होती है जहां अतिरिक्त वसा को जलाने का काम करती है वहीं अदरक भी शरीर की वसा को पिघलाने का काम करता है और प्राकृतिक भूख लगने की क्रिया को बनाए रखता है।
उपचार के लिए दो बडे़ चम्मच अदरक के रस में, तीन बड़े चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस मिश्रण को एक दिन में दो बार पिएं। ऐसा करने से एक माह में ही आपको वजन में फर्क दिखाई देगा।
शहद और दालचीनी (Honey and Cinnamon Powder)
यह एक ऐसा मिश्रण है जिसे करने पर मोटे से मोटा आदमी भी पतला हो सकता है, वो भी बिना डाइटिंग और व्यायाम के। उपचार के लिए एक गिलास पानी में दालचीनी का एक बड़ा चम्मच पाउडर डालकर तकरीबन पन्द्रह मिनट उबालें। जब यह गुनगुना रह जाए तब इसे छानकर अलग करें और इसमें एक बड़ी चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह मिश्रण सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएं। एक महीने से पहले ही आप खुद को हल्का महसूस करने लगेंगे।
नींबू, शहद और काली मिर्च (Lemon, Honey and Black Pepper)
नींबू, शहद और काली मिर्च का मिश्रण वजन घटाने के लिए अपनाए जाने वाले सबसे आसान तरीकों में से एक है। नींबू में पेक्टिन फाइबर होता है जो शरीर में वसा को जमा होने से रोकता है और शरीर की पीएच वेल्यू को बनाए रखता है।
काली मिर्च में पिपराइन होता है जो कि नई वसा कोशिकाओं को जमने से रोकता है। उपचार के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटी चम्मच शहद, एक छोटी चम्मच काली मिर्च और चार बड़ी चम्मच नींबू का रस मिलाएं। हर रोज सुबह-सुबह इस तरह के पानी को पीने से जल्द ही वजन कम होने लगेगा।
बेर की पत्ती (Indian Plum Leaves)
बेर की पत्तियों में वसा को काटने की शक्ति होती है। उपचार के लिए बेर की पत्तियों को रातभर पानी में भिगाकर सुबह सुबह चबाकर खाएं। ऐसा करने से एक महीने में वजन कम होने लगेगा।
सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)
सेब का सिरका भी वजन घटाने में असरकारक है। नींबू की तरह सेब के सिरका में भी पेक्टिन फाइबर होता है जो कि पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वसा को जमने नहीं देता। उपचार के लिए एक बोतल पानी मे एक छोटी चम्मच सेब का सिरका और एक छोटी चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पानी को रोजाना पिएं। कुछ ही समय में वजन कम होने लगेगा।
गरम पानी (Warm Water)
गरम पानी से वजन कम करना सबसे आसान तरीकों में से एक है। दिन की शुरूआत गुनगुने पानी से करें और जब खाना खाने के आधे घंटे बाद भी नींबू का रस मिलाकर गरम पानी पिएं। ऐसा करने से खुद ब खुद वजन कम होने लगेगा।
रात के खाने को कहें ना (Say no to late night dinner)
वजन कम करने का एक और आसान तरीका है कि रात को खाना न खाएं, खासकर यदि आपको देर रात को खाना खाने की आदत है तो। कोशिश करें कि रात का खाना 8 बजे तक खा लें, यदि ऐसा करना संभव नहीं है तो खाने की जगह सलाद और लिक्विड चीजें लें लेकिन ठोस आहार न लें। ऐसा करने से भी तेजी से वजन कम होता है।
पत्ता गोभी (Cabbage)
स्वस्थ्य तरीके से वजन कम करने का तरीका है बंदगोभी। पत्ता गोभी फाइबर से युक्त और कैलोरी में कम होती है। पत्ता गोभी में टार्टरिक एसिड (Tartaric Acid) होता है जो शरीर में मौजूद कार्बोहाइडड्रेट और शुगर को वसा में परिवर्तित नहीं होने देता। उपचार के लिए सलाद में जितना संभव हो पत्ता गोभी खाएं। पत्ता गोभी की बिना मसाले की सब्जी भी बनाकर खाना लाभदायक है।

0 comments: